मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

शहर के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर शिकागो के शहीद मजदूरों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

फोटो-17- पेंशनर्स एसोसिएशन अनुमंडल शाखा कार्यालय में मनाते मजदूर दिवस. प्रतिनिधि, डेहरी नगर शहर के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर शिकागो के शहीद मजदूरों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मियों व मजदूरों को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला सचिव अशोक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा थोपे गये नये लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कॉरपोरेट जंगलराज के हवाले कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब आठ घंटे का कार्यदिवस कोई सार्वभौमिक अधिकार नहीं रह गया है. ठेका मजदूरी और गिग इकोनॉमी के दौर में यह धीरे-धीरे एक विशेषाधिकार बनता जा रहा है. काम के घंटों में बढ़ोतरी का अर्थ अब ओवरटाइम की मजदूरी नहीं, बल्कि मजदूरों का अतिरिक्त शोषण है. उन्होंने आरोप लगाया कि मालिकों की तानाशाही को अब राज्य का संरक्षण हासिल है. दूसरी ओर, पेंशनर्स एसोसिएशन अनुमंडल शाखा कार्यालय में भी शहीदों को नमन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवदर्श व संचालन अनुमंडल मंत्री जगदीश सिंह ने किया. इस अवसर पर हरिचरण सिंह, मुमताज कुरैशी, राधा प्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह और गफ्फार अंसारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >