Yogi Singh Death Surypura Rohtas : सूर्यपुरा प्रखंड की बलिहार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह के 101 वर्षीय पिता योगी सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही सूर्यपुरा और बलिहार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक पहुंचे.
Rohtas News : महावीरी झंडा जुलूस के वर्षों तक रहे संरक्षक
बलिहार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह ने बताया कि स्व. योगी सिंह लंबे समय तक सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे. बलिहार के प्रसिद्ध बाबा बंगालनाथ मंदिर से निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के वे वर्षों तक संरक्षक रहे. इसके साथ ही जुलूस में आयोजित होने वाले गदका और बनेठी खेल के वे कुशल उस्ताद माने जाते थे.
मिलनसार व्यक्तित्व के कारण समाज में थी विशेष पहचान
ग्रामीणों के अनुसार योगी सिंह व्यवहार कुशल, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. वे हर सामाजिक और धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे. उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.
कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
योगी सिंह के निधन पर सुदामा पांडेय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ पिंटू, डॉ. एस. आलम, मो. मजहर, मास्टर अखलाक, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पप्पू सिंह, मुकेश सिंह, वीरेंद्र लाल, मास्टर सरफराज सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.
