दावथ में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत

दावथ प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने बिक्रमगंज-डुमरांव मुख्य पथ पर बुधवार की शाम अनाज लदे ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सूर्यपुरा. दावथ प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने बिक्रमगंज-डुमरांव मुख्य पथ पर बुधवार की शाम अनाज लदे ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक संख्या यूपी 65-बी टी- 8158 लदे हुए गेहूं का मलियाबाग के धर्मकांटा से वजन कराकर बिक्रमगंज की ओर जा रहा था कि दावथ प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने अचानक एक 51 वर्षीय व्यक्ति ट्रक की जद में आ गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंचे दावथ थाना के थानाध्यक्ष कृपाल जी मृत व्यक्ति के जांच के क्रम में उसके पॉकेट से आधार कार्ड प्राप्त हुआ .जिस पर उसका नाम जब्बार खान, पिता मजरूदिन खान, ग्राम- सीसी,पो- कोटाम, थाना – गुमला ,झारखंड का लिखा है. वहीं, मृतक की शव का पंचनामा तैयार कर थानाध्यक्ष ने अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. वहीं, ट्रक चालक लालजी कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है. ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि सूर्यपुरा से गेहूं लोड कर धर्मकांटा से वजन करा कर धनबाद जा रहा था, जबकि ट्रक का स्पीड बहुत ही स्लो बताया. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >