अकोढ़ीगोला नहर में अधेड़ व्यक्ति का मिला शव

मनगर आरा नहर में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

अकोढ़ीगोला़

प्रेमनगर आरा नहर में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रेमनगर के पास नहर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव निकाला गया. उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम कराने सासाराम सदर अस्पताल में भेजा गया. शव को सासाराम के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह में सूचना दी थी. नहर में किनारे एक शव लगा हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने शव नहर से बाहर निकलवाया और स्थानीय लोगों से पहचान के लिए कहा. लेकिन, किसी ने शव की पहचान नहीं की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >