नीट यूजी-2026 परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न, 3415 अभ्यर्थी हुए शामिल

SASARAM NEWS.जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, जैमर व सीसीटीवी से गयी निगरानी

सख्त जांच के बाद मिला प्रवेश, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहे प्रतिबंधित

108 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, प्रश्नपत्र मध्यम से कठिन बताया गया

सासाराम ऑफिस.

जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा जिले के कुल सात केंद्रों पर आयोजित की गयी, जिनमें शेरशाह कॉलेज, एसपी जैन कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज और शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य केंद्र शामिल रहे. इस परीक्षा में कुल 3523 अभ्यर्थियों में से 3415 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 108 अनुपस्थित रहे.परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गयी. अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि 1:30 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया. प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की गयी, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर और निगरानी टीम की तैनाती रही. मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था. अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गयी.

अभ्यर्थियों ने खङआ- मध्यम से कठिन था स्तर

परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों रागिनी, सोनम, राजू, खुशबू, रोशनी, लाल बाबू, राम प्यारे, मोहित, सौरभ, नुसरत सहित अन्य ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम से थोड़ा कठिन रहा. भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गये थे. परीक्षा 720 अंकों की रही, जिसमें सही उत्तर पर चार अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती का प्रावधान था.जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई. प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गयी थीं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >