रोहतास में नागपंचमी पर नौगाई में सजेगी भक्ति की महफिल, विशेष पूजा, लंगर और महाप्रसाद का होगा आयोजन

नागपंचमी के अवसर पर नौगाई गांव में 17 अगस्त को आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. बाबा नाग देव सेवा समिति द्वारा विशेष पूजा, भजन संध्या, लंगर और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक पर्व को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हैं.

Rohtas News : आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी के अवसर पर दरिगाव थाना क्षेत्र के नौगाई गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा. बाबा नाग देव सेवा समिति बुद्ध नगर नौगाई की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या, लंगर और महाप्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

नाग बाबा की विशेष पूजा-अर्चना होगी

समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर नाग बाबा की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर और महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

भक्ति गीतों से गूंजेगा नौगाई गांव

आयोजन को भव्य बनाने के लिए भक्ति रस के कलाकारों की प्रस्तुति होगी. कलाकार अपने भक्ति गीतों और भजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराएंगे. समिति का उद्देश्य नागपंचमी के पर्व को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाना है.

समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता, सचिव राम जनम पाल, उदय पाल, बिरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मौर्य, यशवंत सिंह, अरविंद कुमार ओझा और टूनटून तिवारी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं. श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >