गया-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से कटकर मां-बेटे की मौत

गया-डीडीयू रेलखंड पर शनिवार की अहले सुबह ट्रेन से कटकर मां-बेटे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के वार्ड 10 स्थित मगजपुरा मुहल्ले के जितेंद्र यादव की करीब 35 वर्षीया पत्नी बिशन देवी और उसका तीन वर्षीय बेटा अभिनंदन यादव के रूप में की गयी.

सासाराम ग्रामीण. गया-डीडीयू रेलखंड पर शनिवार की अहले सुबह ट्रेन से कटकर मां-बेटे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के वार्ड 10 स्थित मगजपुरा मुहल्ले के जितेंद्र यादव की करीब 35 वर्षीया पत्नी बिशन देवी और उसका तीन वर्षीय बेटा अभिनंदन यादव के रूप में की गयी. इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष विक्रांत कुमार ने दी. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे अभिनंदन को लेकर धनपुरवा गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक महिला और बच्चा रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए है. इस पर जीआरपी की टीम पहुंची और दोनों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजन भी खुल कर बोलने से परहेज कर रहे थे. घटना को देखते हुए आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >