सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक, मदद का दिया भरोसा

SASARAM NEWS.दिनारा प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

दिनारा.

दिनारा प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. घटना के बाद स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम पड़रिया मठिया और महरोड गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. बताया जाता है कि बीते सोमवार को पड़रिया मठिया गांव में तिलक समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी थी. हादसे में गांव के अशोक कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा और रामेश्वर कुशवाहा की मौत हो गयी थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायलों का इलाज जारी है.इसके बाद विधायक महरोड गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाकिम साह के परिजनों से मुलाकात की. उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिनारा-धनसोई मोड़ के समीप बैंगन लदे ऑटो की दुर्घटना में हाकिम साह की भी मौत हो गयी थी.इस दौरान विधायक के साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >