सासराम में दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद सख्त, मस्जिद रोड की मछली-मीट मंडी होगी शिफ्ट

Sasaram News : आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र, सासाराम नगर परिषद ने शहर की साफ-सफाई और बाजार व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. मस्जिद रोड स्थित मछली और मीट मंडी को एक माह के भीतर बाजार समिति परिसर में शिफ्ट किया जाएगा, और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

Sasaram News : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने शहर की साफ-सफाई और बाजार व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. इसी क्रम में नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा ने मस्जिद रोड स्थित मछली और मीट मंडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की और नियमों के अनुसार कारोबार करने का निर्देश दिया.

बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई

सिटी मैनेजर ने दुकानदारों से मांस-मछली की बिक्री के लिए जरूरी लाइसेंस के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस मांस-मछली बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा दुकान के आसपास मांस-मछली के अवशेष नहीं फेंकने का निर्देश दिया गया.

सड़क किनारे बिक्री से गंदगी और आवागमन की समस्या

सिटी मैनेजर ने बताया कि सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री से गंदगी फैलने के साथ आवागमन में भी परेशानी होती है. दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने को देखते हुए बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित करने की योजना बनायी गयी है.

Also Read : सासाराम मशाल-2026: स्कूलों में 2 अक्टूबर से खेलों का महासंग्राम, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

एक माह में बाजार समिति परिसर में शिफ्ट होंगी मंडियां

नगर परिषद प्रशासन ने वार्ड संख्या 15 और 19 में मस्जिद रोड स्थित मछली मंडी और मीट मंडी को एक माह के अंदर बाजार समिति परिसर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. वहां दुकानों को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने की तैयारी की जा रही है.

कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप

नगर परिषद की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : बड़हरी में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र भेजे दो साल बीते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >