रोहतास में धारदार हथियार से 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Rohtas Crime News : रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना से नाराज ग्रामीणों ने डेहरी-अकबरपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

Rohtas Crime News : रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डेहरी-अकबरपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.

धारदार हथियार से की गई हत्या

जानकारी के अनुसार, रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव निवासी स्वर्गीय चंद्र यादव के 45 वर्षीय पुत्र ददन यादव की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख पुकार मच गई.

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध.

घटना से नाराज ग्रामीणों ने डेहरी-अकबरपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीण आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >