पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में छूटा सामान बरामद, आरपीएफ ने यात्री को किया सुपुर्द

SASARAM NEWS.पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में छूटे दो लैपटॉप और अन्य सामान को आरपीएफ ने बरामद कर महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया.

डालमियानगर.

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में छूटे दो लैपटॉप और अन्य सामान को आरपीएफ ने बरामद कर महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन गया से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच संख्या एच1 के केबिन संख्या इ में टाटानगर से आनंद विहार जा रही महिला यात्री का सामान गलती से छूट गया है. यात्री की जानकारी ममता प्रभा, उम्र 54 वर्ष, पति स्वर्गीय जीवन कुमार, पता 62 हिल व्यू कॉलोनी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, झारखंड, पीएनआर नंबर 6826879666 के रूप में दी गयी. महिला के अनुसार स्टेशन पर अपनी पुत्री स्तुति प्रभा और पालतू कुत्ते को प्लेटफार्म पर घुमाने के कारण रेलगाड़ी चल दी और सामान छूट गया.सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म पर गाड़ी का इंतजार किया. प्लेटफार्म संख्या तीन पर रेलगाड़ी पहुंचने के बाद, टीम ने उक्त बोगी से सारा सामान वीडियोग्राफी के साथ बरामद किया. महिला यात्री के आने पर सामान की पहचान और सत्यापन कर सुपुर्दगीनामा तैयार करते हुए सभी सामान उसे सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >