छत से गिरकर एलआइसी अभिकर्ता की मौत, इलाके में शोक

SASARAM NEWS.शहर के आरा रोड स्थित पूर्वी सिलौटा मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात 55 वर्षीय एलआइसी अभिकर्ता प्रभाकर द्विवेदी उर्फ लल्लू द्विवेदी की छत से गिरकर मौत हो गयी. घटना रात करीब एक बजे की बतायी जाती है.

रात में लघुशंका के दौरान रेलिंग नहीं होने से हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट से गयी जान

फोटो-10-मृतक प्रभाकर द्विवेदी की फाइल फोटो प्रतिनिधि, बिक्रमगंज.

शहर के आरा रोड स्थित पूर्वी सिलौटा मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात 55 वर्षीय एलआइसी अभिकर्ता प्रभाकर द्विवेदी उर्फ लल्लू द्विवेदी की छत से गिरकर मौत हो गयी. घटना रात करीब एक बजे की बतायी जाती है.परिजनों के अनुसार, प्रभाकर द्विवेदी रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे. इसी दौरान लघुशंका के लिए उठकर वे छत के अगले हिस्से की ओर चले गये. वहां रेलिंग नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की है. मृतक के चचेरे भाई दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ.

एलआइसी अभिकर्ता समाज में शोक की लहर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एलआइसी अभिकर्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गयी. लियाफी बिक्रमगंज शाखा के अध्यक्ष सुमित सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह और बिनोद गुप्ता सहित कई अभिकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रभाकर द्विवेदी न सिर्फ एक सफल अभिकर्ता थे, बल्कि संगठन के मजबूत स्तंभ भी थे, जिनकी मृत्यु से अपूरणीय क्षति हुई है.मृतक मूल रूप से दावथ प्रखंड के डेढ़गांव गांव के निवासी थे और लंबे समय से बिक्रमगंज में रह रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >