हाइवा ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति जख्मी

SASARAM NEWS.अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर–बाराडीह गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम करीब 7.30 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर–बाराडीह गांव के बीच हुई घटना

सासाराम ग्रामीण.

अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर–बाराडीह गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम करीब 7.30 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाराढ़ी गांव निवासी उपेंद्र प्रजापति की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल उनके पति उपेंद्र प्रजापति बताये जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान मोकर–बाराडीह के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए निकल गया. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी लक्ष्मीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.इस संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. घायल का इलाज जारी है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >