ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मनोवैज्ञानिक पहलू और प्रबंधन पर हुआ व्याख्यान

Sasaram news. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में शनिवार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मनोवैज्ञानिक पहलू और प्रबंधन विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

फोटो-14- कार्यक्रम में शामिल लोग. सासाराम ऑफिस. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में शनिवार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मनोवैज्ञानिक पहलू और प्रबंधन विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शांति प्रसाद जैन कॉलेज सासाराम के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ रंजीत कुमार पांडेय रहे. उन्होंने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सशक्त मानसिकता, जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ ही ग्रामीण विकास और प्रभावी प्रबंधन संभव है. डॉ. पांडेय ने युवाओं को सजग और जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि छात्रों की रुचि और अनुभव भविष्य में बिहार की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे सकता है. इस कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के साथ-साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन के सूत्रधार डॉ मयंक कुमार राय और सह-आयोजक डॉ विशाल कुमार रहे. मंच संचालन पत्रकारिता विभाग की डॉ स्मृति ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भी उन्हीं के द्वारा प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >