कुशवाहा सभा भवन में मनायी गयी लव कुश जयंती, सामाजिक एकता और संगठन मजबूत करने पर जोर

Sasaram News : सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्रियों ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. वक्ताओं ने लव कुश के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी.

Sasaram News : शहर के कुशवाहा सभा भवन में रविवार को लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में लव कुश के आदर्शों को जीवन में अपनाने के साथ सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में जिलेभर से पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और एनडीए के नेता शामिल हुए.

योजना एवं पंचायती राज मंत्रियों ने किया समारोह का उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने लव कुश के इतिहास, उनके आदर्शों और सामाजिक मूल्यों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत बतायी.

सत्य, साहस और संस्कारों को जीवन में अपनाने पर जोर

योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव कुश के आदर्शों को अपनाकर सत्य, साहस और संस्कारों से जीवन को सजाने की जरूरत है. जयंती समारोह के माध्यम से लव कुश के प्राचीन इतिहास और आदर्शों को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी ताकत है. विकास के लिए सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग जरूरी है. योजना एवं विकास से जुड़े कार्यों में समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने और योजनाओं को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है.

एकता हमारी पहचान, संगठन हमारी शक्ति

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि एकता हमारी पहचान है और संगठन हमारी शक्ति है. उन्होंने लव कुश के आदर्शों पर चलते हुए समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है.

उन्होंने गांवों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर दिया गया जोर

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लव कुश जयंती के माध्यम से कुशवाहा और कुर्मी समाज को सामाजिक रूप से एक मंच पर लाने और आपसी एकजुटता मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के लोगों की मौजूदगी रही.

Also Read : कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति

पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उप मेयर सत्यवंती देवी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला सिंह, सोनम कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, अंतु कुशवाहा, अशोक आजाद, राम एकबाल सिंह, बेचू सिंह समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.

Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अजय सिंह, रविंद्र महतो, अभिषेक पटेल, अरुण कुशवाहा, अमित उर्फ मिंटू कुमार, बसंत राज, प्रमोद मौर्या, सुनील कुशवाहा, नीलम पुष्कर, रवि रंजन कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, प्रिंस मौर्या, तबाही कुशवाहा, लाल बहादुर पटेल, आलोक पटेल, रमेश सिंघानिया, विवेक कुमार, मिनाक्षी सिंह, मंजु देवी उर्फ गुड़िया समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बनी रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >