सासाराम के करगहर में 35 भूमिहीन परिवारों को मिला बसगीत पर्चा, डूबने से मौत के आश्रित को 4 लाख मुआवजा

करगहर प्रखंड में 35 भूमिहीन परिवारों को शनिवार को बसगीत पर्चे वितरित किए गए. विधायक वशिष्ठ सिंह ने लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

Public welfare schemes: करगहर प्रखंड क्षेत्र के 35 भूमिहीन परिवारों को शनिवार को बसगीत पर्चा वितरित किया गया. प्रखंड सभागार भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वशिष्ठ सिंह ने लाभुकों के बीच बसगीत पर्चा का वितरण किया. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

वहीं, पानी में डूबने से हुई मौत के एक मामले में मृतक के आश्रित को विधायक वशिष्ठ सिंह के हाथों चार लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक भी प्रदान किया गया. इस दौरान विधायक ने सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही.

अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गयी.

विधायक ने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

इसके बाद प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगाया गया. इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं. लोगों ने जमीन, स्वास्थ्य, पेंशन समेत विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया.

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है.

जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से भी जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की.

मौके पर बीडीओ अजीत कुमार, सीओ पंकज कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार, मुन्ना कुशवाहा, कामता पटेल, डोमा राम, मुश्ताक अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >