रोहतास: जमीन के टुकड़े के लिए नशे में बेटे ने पिता पर चलाई गोली, 19 वर्षीय युवक बना शिकार

शिवसागर के विश्रामपुर में भूमि विवाद के चलते पिता पर फायरिंग की गई, जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Son Hit Father by Gun : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में मंगलवार की देर शाम पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया. जमीन को लेकर चल रहे पुराने झगड़े ने ऐसा मोड़ लिया कि बेटे ने ही अपने पिता पर गोली चला दी. हालांकि किस्मत ने पिता को बचा लिया, लेकिन पास में खड़ा 19 वर्षीय युवक गोली का शिकार हो गया. गंभीर हालत में उसे तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. गोली आस्थानंद सिंह नाम के युवक को लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों और ग्रामीणों में दहशत साफ देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार यह विवाद काफी समय से चला आ रहा था और कई बार पंचायत स्तर पर भी सुलझाने की कोशिश हुई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ.

Crime News : पुराना जमीन विवाद बना वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह और उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार की दोपहर ही सत्येंद्र सिंह ने बड्डी थाना पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि भूपेंद्र शराब के नशे में मारपीट करता है और खेत को रेहन रखने की कोशिश कर रहा है.

शिकायत की जानकारी मिलते ही भड़क गया भूपेंद्र सिंह

इस शिकायत की भनक जैसे ही भूपेंद्र सिंह को लगी, वह गुस्से में आगबबूला हो गया. देर शाम उसने अपने पिता को निशाना बनाकर गोली चला दी. लेकिन गोली अपने लक्ष्य से भटक गई और पास में खड़े उसके बेटे आस्थानंद सिंह को जा लगी.

Sasaram News : घायल युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

गोली लगते ही आस्थानंद जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने बिना देर किए उसे आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज में जुटी हुई है. फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. लोग इस बात से भी हैरान हैं कि एक पिता-पुत्र के विवाद में तीसरी पीढ़ी को इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और गांव में छापेमारी शुरू कर दी. कार्रवाई के दौरान गांव के बाहर एक बगीचे से आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उस समय वह शराब के नशे में था और उसके पास से दोनाली बंदूक भी बरामद की गई.

प्रभारी थानाध्यक्ष लखनदेव पासवान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >