रोहतास: लहेरी पैक्स में बजा चुनावी बिगुल, 7 सितंबर को होगा मतदान; 24 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Rohtas News: रोहतास जिले के लहेरी पैक्स में चुनाव की तिथियों का ऐलान हो गया है. 7 सितंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी. जानें चुनाव की प्रमुख तिथियां और आरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी.

Rohtas News: जिले के कोचस प्रखंड अंतर्गत लहेरी पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) के चुनाव की तिथियों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार लहेरी पैक्स में आगामी 7 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रखंड व स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

मामले की जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रतीक कुमार ने बताया कि प्राधिकार द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

चुनावी कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां (Election Schedule):

  • नामांकन (Nomination): 24 से 25 अगस्त 2026 तक
  • नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 27 और 28 अगस्त 2026
  • नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन (Withdrawal & Symbol Allocation): 31 अगस्त 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)
  • मतदान तिथि (Voting Date): 7 सितंबर 2026
  • मतगणना (Counting): 7 सितंबर 2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत बाद)

एकल पदों पर लागू नहीं होगा आरक्षण

निर्वाचन पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन प्राधिकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिक कृषि साख समिति (PACS) के एकल पदों (जैसे अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष) पर आरक्षण लागू नहीं होगा.

इसके अतिरिक्त, समिति के प्रबंधकारिणी के आरक्षित पदों पर संबंधित कोटि के प्रत्याशियों/सदस्यों के चुनाव में भाग न लेने या शामिल न होने की स्थिति में संबंधित पद रिक्त ही रहेगा. प्राधिकार की ओर से इस चुनाव आदेश की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (SP) और जिला सहकारिता अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है.

Also Read: रोहतास: जर्जर किचन शेड में डर के साए में खाना बनाने को मजबूर रसोइया, मध्य विद्यालय दहियाडी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >