प्रतिनिधि, नोखा. आरा-सासाराम मुख्य पथ पर नोखा प्रखंड के रामनगर में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. स्वागत समारोह का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह छतौना पंचायत पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ भूली मुखिया ने किया.
बुके और अंगवस्त्र देकर किया अभिनंदन
पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार उर्फ भूली मुखिया और संजय पटेल ने बुके व अंगवस्त्र देकर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया. कुशवाहा के पहुंचते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुट गये. कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाये और उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया.
समर्थकों की भीड़ से बढ़ी चहल-पहल
कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए आरा-सासाराम मुख्य पथ पर चहल-पहल बढ़ गयी. उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार उर्फ भूली मुखिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चल रहा है. कार्यकर्ताओं में संगठन को लेकर उत्साह है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में श्री भगवान कुशवाहा, संजय पटेल, संतोष पटेल, कैलाश पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे.
ALSO READ : सासाराम में सदर अस्पताल के डीपीएम अजय कुमार सिंह और एनयूएचएम कंसल्टेंट तारिक अनवर को दी विदाई
