Sasaram News : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन बुधवार को प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण छठिहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर नगर के महेंद्र साव ठाकुरबाड़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी छठिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.
सोहर गीतों से गूंजा ठाकुरबाड़ी परिसर
पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच पारंपरिक सोहर गीत गाये. इस दौरान ‘गोकुल में बजत है बधाइयां, नंद के घर जन्मे कन्हैया’ सहित अन्य सोहर गीतों से ठाकुरबाड़ी परिसर भक्तिमय हो गया. दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का सिलसिला देर रात तक चलता रहा.
Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल
1957 से चली आ रही है छठिहार मनाने की परंपरा
वार्ड पार्षद संतोष कुमार ने बताया कि महेंद्र साव ठाकुरबाड़ी में वर्ष 1957 से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छठिहार मनाने की परंपरा चली आ रही है. प्रत्येक वर्ष यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसके अलावा करीब हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ यह परंपरा लगातार निभायी जा रही है.
नगर के जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में ईओ विकास कुमार, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि लुकेश्वर कुमार प्रिय, आयुष कुमार, मंदिर पुजारी मनीष शास्त्री, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार, बबन यादव, रामजी प्रसाद, रोहित कुमार, टिंकू कुमार, निखिल कुमार, मोहित जायसवाल, आयुष जायसवाल, अजय यादव, सोनल कुमार, यादव आर्यन गुप्ता, गोलू, अमित यादव, मोनू कुशवाहा, मनोज कुमार, हर्षित हर्ष, कुमार गोलू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार
