करमडिहरी में धूमधाम से मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की बरही, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Sasaram News : करमडिहरी गांव में भगवान श्रीकृष्ण की बरही धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर भजन-कीर्तन और सोहर गीतों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का भी आनंद लिया.

Sasaram News : सदर प्रखंड के करमडिहरी गांव स्थित आकाशवाणी शशिकांत ब्रह्म हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही मनायी गयी. इस अवसर पर भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया. विभिन्न सोहर गीतों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

सोहर गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम के दौरान गायक रविरंजन, गुप्तेश्वर, मनीष ओझा, प्रकाश, लक्ष्मण पांडेय, ओमप्रकाश और विक्की तथा गायिका पूजा जैक और निक्की शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे नजर आए.

Also Read : केसठ में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, पावर हाउस में जेई के नेतृत्व में हुई पूजा-अर्चना

भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में शामिल हुए श्रद्धालु

भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा.

कई श्रद्धालु रहे मौजूद

मौके पर विभूति नारायण दुबे, राम प्रसाद सिंह, रामप्रवेश दुबे, झलन बाबा, सुग्गी चौबे, चिंटू चौधरी, अखिलेश चौधरी, रामप्रवेश ठाकुर, झुन्ना बाबा, नरेंद्र शर्मा, जटू बाबा, मोनू पांडेय, सोनू पांडेय, रामजी पांडेय, नन्हक पांडेय, बाबा तिवारी उर्फ चंदन, सत्यम पांडेय, विनोद पांडेय, अरुण सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read : बक्सर: खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >