रोहतास: सर्वोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी के साथ मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया हुनर

नोखा के सर्वोदय मध्य विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अभिभावक भी रहे मौजूद।

Rohtas News : नगर परिषद नोखा क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय नोखा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी के साथ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नन्हे हाथों से मेहंदी की आकर्षक एवं मनमोहक आकृतियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

छात्राओं ने दिखायी सृजनात्मक प्रतिभा

प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक ददन सिंह एवं शिक्षिका कुमारी सीमा के मार्गदर्शन में किया गया. छात्राओं ने मेहंदी के विभिन्न सुंदर डिजाइनों के माध्यम से अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया. प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गयी. शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और विद्यालय के साथ लगातार संपर्क बनाये रखने की अपील की.

रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास

विद्यालय परिवार ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सराहना की और उन्हें शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. शिक्षकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता विकसित होती है. साथ ही भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


फोटो : मेहंदी की आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >