Rohtas News : रोहतास के करगहर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और पैक्स भवनों तक ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश के वीर शहीदों को याद किया.
प्रखंड कार्यालय से पंचायत भवनों तक हुआ ध्वजारोहण
प्रखंड परिसर में प्रमुख रिंकी देवी ने ध्वजारोहण किया. करगहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और बड़हरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय पासवान ने तिरंगा फहराया. एसएन कॉलेज शाहमलखैरा देव परिसर में प्राचार्य आजरा प्रवीन तथा पंडित गिरीश नारायण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ललित मोहन चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगहर में प्राचार्य अशोक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
राजनीतिक कार्यालयों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. बसपा कार्यालय में बसपा नेता उदय प्रताप सिंह, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा कार्यालय में उमेश प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष धनंजय पांडेय और भाकपा कार्यालय में पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. वार्ड संघ कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने तिरंगा फहराया.
पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने फहराया तिरंगा
क्षेत्र के विभिन्न पंचायत भवनों में भी जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया. करगहर पंचायत भवन में मुखिया मनोरमा देवी, सेमरी में मुखिया सजदा बेगम, बड़हरी में मुखिया नागो देवी, सेंदुआर में मुखिया अशोक कुमार सिंह, डुमरा में मुखिया कामता साह, बभनी में मुखिया वरुण सिंह, खडारी में मुखिया अरविंद कुमार सिंह, रुपैठा में मुखिया ममता देवी, बसडिहा में मुखिया जगनारायण पासवान, रीवां में मुखिया सरिता देवी, ठोरसन में मुखिया रीना कुमारी और भोखरी में मुखिया इंदु देवी ने ध्वजारोहण किया.
इसी तरह बकसड़ा में गुलबास पांडेय, शिवन पंचायत भवन में मुखिया मीरा देवी, शाहमलखैरा पंचायत में मुखिया निरंजन चौरसिया, कल्याणपुर में मुखिया उषा देवी और समरडीहा पंचायत भवन में मुखिया विभा राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
पैक्स भवनों में भी शान से लहराया तिरंगा
पैक्स भवनों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया. शिवन पैक्स भवन में विमल उपाध्याय, समरडीहा में पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी राय, भोखरी में धनंजय सिंह उर्फ नारद सिंह, कल्याणपुर में पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, बसडिहा में पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह, सेमरी में अनिल कुमार, बकसड़ा में सोनाली सिंह और खैराशाहमल में पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने तिरंगा फहराया.
झंडोत्तोलन के बाद बांटा गया प्रसाद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा.
