अधिकारी के फ्लैट से चार लाख के जेवर की चोरी

शहर के न्यू एरिया में चोरों ने खिड़की तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

शहर के न्यू एरिया में चोरों ने खिड़की तोड़कर दिया वारदात को अंजाम सासाराम ग्रामीण. शहर के न्यू एरिया में किराये के मकान में रह रहे हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड कंपनी के अधिकारी के घर से बुधवार की रात चोरों ने करीब 4.18 लाख के जेवर सहित नगद ले उड़े. अधिकारी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के आचार्य नगर निवासी महेश कुमार सिंह के बेटे अर्पित कुमार बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, अधिकारी शहर न्यू एरिया निवासी अरविंद कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं. एक कमरे में सो गये. वहीं दूसरे कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोर घर में घुस गये. इसमें दो हजार नकदी समेत करीब 4.18 लाख रुपये के गहने समेत अन्य सामान ले उड़े. गुरुवार की सुबह अधिकारी अपने दूसरे रूम का ताला खोला देखा, तो कमरे में रखा समान बिखरा पड़ा है. उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी. पीड़ित ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि इस घटना का आवेदन प्राप्त है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >