सासाराम : स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. बुधवार को स्कूल के बच्चों ने निदेशक आनंद सिंह की देखरेख में बैंड-पीटी परेड का रिहर्सल किया. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है.
बैंड-पीटी परेड की करायी जा रही तैयारी
बच्चों ने किया परेड का अभ्यास: स्कूल के निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं को बैंड-पीटी परेड, एनसीसी परेड और पिरामिड की तैयारी करायी जा रही है. बच्चे नियमित रूप से कार्यक्रमों का अभ्यास कर रहे हैं.
14 अगस्त को निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले 14 अगस्त की सुबह एनसीसी कैडेट द्वारा वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं.
15 अगस्त को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्कूल परिसर में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह है.
