मंडलकारा में कारा महानिरीक्षक ने पार्क का किया उद्घाटन

सासाराम मंडलकारा में रविवार की शाम बिहार के गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रवण कुमार ने जेल परिसर में निर्मित बुद्धा झरना पार्क, रामजानकी कुटीर व सैलून का उद्घाटन किये

सासाराम ग्रामीण. सासाराम मंडलकारा में रविवार की शाम बिहार के गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रवण कुमार ने जेल परिसर में निर्मित बुद्धा झरना पार्क, रामजानकी कुटीर व सैलून का उद्घाटन किये. इसकी जानकारी जेल अधीक्षक राजीव रंजन राय ने दी. उन्होंने बताया कि जेल परिसर में बुद्धा पार्क का निर्माण व झरना, इसके साथ परिसर में पड़े वेस्ट ईंट-पत्थर से रामजानकी कुटीर बनाया गया है. इसका भी उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर महानिरीक्षक ने कहा कि मंडलकारा का निरीक्षण काफी अच्छा रहा. इस परिसर में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम है. मौके पर जेल उपाधीक्षक केके झा, सहायक अधीक्षक सुरेश प्रसाद, नंद मोहन सिंह, स्नेहा कुमारी, रागिनी कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >