गोवर्धनपुर में मुर्गा फार्म का ढांचा गिरा, 500 चूजों की मौत
SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में बाल पर स्थित एक मुर्गा फार्म का ढांचा गिर गया, जिसमें करीब 500 मुर्गों की मौत की सूचना है. जानकारी के अनुसार गांव के बाल पर स्थित रवि सिंह के मुर्गा फार्म में जनता ग्रुप कंपनी की ओर से करीब 2900 चूजों का पालन किया जा रहा था.
गोवर्धनपुर में मुर्गा फार्म का ढांचा गिरा, 500 चूजों की मौत
फार्म मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
अकोढ़ीगोला.
प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में बाल पर स्थित एक मुर्गा फार्म का ढांचा गिर गया, जिसमें करीब 500 मुर्गों की मौत की सूचना है. जानकारी के अनुसार गांव के बाल पर स्थित रवि सिंह के मुर्गा फार्म में जनता ग्रुप कंपनी की ओर से करीब 2900 चूजों का पालन किया जा रहा था. रविवार को अचानक फार्म का निचला हिस्सा धंस गया, जिससे पूरा ढांचा एक ओर झुककर गिर पड़ा. इस हादसे में बड़ी संख्या में मुर्गा बच्चे (चूजे) दब गये और उनकी मौत हो गयी.फार्म के मालिक रवि सिंह ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से केवल मुर्गा बच्चों का ही बीमा कराया गया था, जबकि फार्म भवन का बीमा नहीं कराया गया था. यदि भवन का भी बीमा होता तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती थी. वहीं इस संबंध में जनता ग्रुप कंपनी के प्रबंधक लक्ष्मण कुमार ने बताया कि कंपनी केवल मुर्गा बच्चों का ही बीमा कराती है, फार्म भवन का बीमा कंपनी की जिम्मेदारी में नहीं आता है.घटना के बाद पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.