दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

SASARAM NEWS.नटवार थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे स्थित दिनारा-विक्रमगंज पथ पर गुरुवार की शाम करीब छह बजे पचौली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

दिनारा.

नटवार थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे स्थित दिनारा-विक्रमगंज पथ पर गुरुवार की शाम करीब छह बजे पचौली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.मृतक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र कृष कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारी से लौटकर गांव जा रहा था. इसी दौरान पचौली मोड़ के पास यह हादसा हो गया.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को 112 पुलिस की सहायता से दिनारा पीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा निवासी सुभाष शर्मा के पुत्र रविकांत ठाकुर और रामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदेश गांव निवासी विशेश्वर प्रसाद के पुत्र अतुल ठाकुर के रूप में की गयी है. दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी जा रही है. घायलों ने बताया कि वे बिक्रमगंज से अपने गांव कैमूर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद अस्पताल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने नटवार थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों को सूचना दी गयी.पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >