कंटेनर में सटा हाइटेंशन तार, आग से लाखों के जूते जलकर बर्बाद

Sasaram news. दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़न मोड़ के समीप शुक्रवार को एनएच 19 पर खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये के जूते जलकर राख हो गये.

एनएच 19 पर दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़न मोड़ के पास हुई घटना माल लोड कर कोलकाता से बनारस जा रहा था कंटेनर फोटो-3- कंटेनर में लगी आग से निकलता धुआं. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़न मोड़ के समीप शुक्रवार को एनएच 19 पर खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये के जूते जलकर राख हो गये. बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर कोलकाता से बनारस जा रहा एक कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज हवाओं के झोंके के कारण कंटेनर से हाइटेंशन तार सट गया, जिससे उसमें आग लग गयी और देखते ही देखते लाखों के रेड एंड चीफ के जूते जलकर राख हो गये. खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. कंटेनर से निकल रही आग की लपटों को देखकर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों के पहिये थम गये. सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा. वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस संबंध में दरिगांव थाना अध्यक्ष कपिल कुमार पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के बुढ़न मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी लेन में खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया है. उन्होंने बताया कि हाई टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा बुझा दिया गया है. फिलहाल आग से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >