सड़क पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त

डेहरी नगर में अतिक्रमण के खिलाफ तीसरे दिन भी सख्त कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप

डेहरी नगर में अतिक्रमण के खिलाफ तीसरे दिन भी सख्त कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप थाना चौक से आंबेडकर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रतिनिधि, डेहरी नगर. शहर में अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रशासन ने कार्रवाई की. इस दौरान थाना चौक से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया. सड़क पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त किया गया. हालांकि, प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को देखते हुए छिटपुट ठेले-खोमचे वाले दुकानदार त्रिमुहानी में उन्हें दी गयी जगह पर दुकान लगाने लगे. कुछ ठेले-खोमचे वाले इधर-उधर भागते भी नजर आये. इस कार्रवाई को लेकर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों ने सड़क पर ठेले-खोमचे लगाने वालों को त्रिमुहानी में जाने का निर्देश दिया. सुबह और शाम लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई होने से सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. कार्रवाई में ये रहे शामिल अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के तीसरे दिन अवर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह, नप के स्वच्छता पदाधिकारी प्रणव राय, एआरओ तौकिर अहमद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार निराला, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व नगर परिषद कर्मी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >