गोड़ारी पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 55% मतदान

SASARAM NEWS.गोड़ारी पैक्स में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

चार बूथों पर हुई वोटिंग

काराकाट.

गोड़ारी पैक्स में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया. मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि रामरूप उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था. मतदाताओं की सुविधा के लिए चार बूथ बनाये गये थे.मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चला. कुल 2711 मतदाताओं में से करीब 1500 मतदाताओं ने मतदान किया, जो लगभग 55 प्रतिशत रहा.निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रखंड कार्यालय में होगी और परिणाम देर रात तक आने की संभावना है. मतदान कार्य में प्रभारी अंचल पदाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी ध्रुव कुमार, थाना अध्यक्ष विवेक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देवाशीष सिंह, एसआइ मिथलेश कुमार राम, प्रवीण कुमार, अजमल अंसारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >