तिलौथू हाइस्कूल के हेडमास्टर के वेतन पर लगी रोक

SASARAM NEWS.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू के हेडमास्टर का वेतन शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना की ओर से तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है.

शिक्षिका की उपस्थिति व बैंक स्टेटमेंट नहीं देने पर कार्रवाई

तिलौथू.

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू के हेडमास्टर का वेतन शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना की ओर से तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में छह मई को जारी पत्र के अनुसार गत 10 मार्च और सात अप्रैल को जांच के लिए विद्यालय की शिक्षिका नूतन कुमारी के विद्यालय में योगदान की उपस्थिति पंजी और वेतन प्रारंभ होने के साक्ष्य के रूप में बैंक स्टेटमेंट की मांग जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय ने की थी.इसके बावजूद विद्यालय के हेडमास्टर ने अब तक शिक्षिका की उपस्थिति पंजी व वेतन प्रारंभ से संबंधित साक्ष्य कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया. इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर का वेतन स्थगित कर दिया.साथ ही तीसरा स्मार पत्र जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >