रोहतास: PM पोषण योजना कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम में पीएम पोषण योजना और जिला शिक्षा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम पोषण योजना के जिला कार्यालय में धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार रौशन ने तिरंगा फहराया. इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

इस अवसर पर डीपीओ रवि कुमार रौशन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की.

बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है. योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी और समन्वय के साथ काम करना चाहिए.

मौके पर डीईओ मदन राय, डीपीओ माध्यमिक जयकुमार सिंह, डीपीओ समग्र शिक्षा रजनीश कुमार उपाध्याय, डीपीएम विजय प्रसाद, अकाउंटेंट मृत्युंजय कुमार भौमिक, डीआरपी पूर्णमासी राम, ऑपरेटर बलवंत कुमार, बीआरपी किरण कुमारी पाठक, पूनम श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, ललन पासवान, अमित कुमार, शिव शंकर राम, किसुन जी और नरेशजी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

डायट परिसर में भी फहराया गया तिरंगा

इधर, डायट परिसर स्थित परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे. अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >