रोहतास में 15 जुलाई से शुरू होंगे 5 नए सरकारी डिग्री कॉलेज, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

रोहतास जिले में उच्च शिक्षा की राह आसान होने वाली है. 15 जुलाई से पांच नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ होगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे मिलेगी स्नातक की पढ़ाई की सुविधा.

Rohtas New Government Degree Colleges : रोहतास जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 15 जुलाई को एक नई शुरुआत होने जा रही है. जिले के पांच नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का विधिवत शुभारंभ होगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए अब दूसरे शहरों के कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

Rohtas News : 15 जुलाई से शुरू होगा संचालन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तहत संचालित होने वाले राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर, काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा और रोहतास का 15 जुलाई को औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा. सभी महाविद्यालयों में उद्घाटन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

Sasaram News : उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे शिक्षाविद

राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर के उद्घाटन समारोह में रोहतास महिला कॉलेज सासाराम के प्रभारी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार राय शामिल होंगे. वहीं काराकाट में प्रो. कमल नयन सिंह, संझौली में प्रो. कुंदन कुमार सिंह, सूर्यपुरा में प्रो. राजेश कुमार सिन्हा और राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में प्रो. अशोक कुमार उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

शिवसागर कॉलेज में 97 छात्रों का नामांक

राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर के प्रथम प्राचार्य प्रो. डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय के संचालन के लिए भवन, फर्नीचर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष (सत्र 2026-30) की पहली मेधा सूची के आधार पर अब तक 97 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है. फिलहाल कॉलेज में दो शिक्षकों और एक कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

नए महाविद्यालयों के शुरू होने से शिवसागर, काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md aarif khan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >