कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख

चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित डाक बंगला मार्केट में रविवार की रात करीब 8.45 बजे एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी

डाक बंगला मार्केट में शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे में काबू दमकल और ग्रामीणों की मशक्कत से टली बड़ी अनहोनी फोटो- अगलगी के बाद जआ सामान प्रतिनिधि, चेनारी चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित डाक बंगला मार्केट में रविवार की रात करीब 8.45 बजे एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गये. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है. बताया गया कि डाक बंगला मार्केट में अमरेंद्र गुप्ता की कपड़े की दुकान है. रविवार रात संदिग्ध हाल में दुकान के गोदाम में आग लग गयी. गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने धुआं उठता देखा और दुकान मालिक को दूरभाष पर सूचना दी. मौके पर पहुंचे मालिक ने जैसे ही गोदाम का मुख्य गेट खोला, धुएं का गुबार बाहर निकला और आग तेजी से फैलने लगी. स्थानीय ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद थाना परिसर से छोटी दमकल गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गयी. दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकानदार अमरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रात करीब आठ बजे गोदाम में कपड़ा रखकर वह दुकान चले गये थे. कुछ देर बाद भाई जय गुप्ता ने फोन कर गोदाम से धुआं उठने की जानकारी दी. आग इतनी तेज थी कि शुरुआती प्रयासों से उस पर काबू नहीं पाया जा सका. आग की सूचना मिलते ही चेनारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आग की सूचना दूरभाष पर मिली थी और तुरंत दमकल की गाड़ी भेजी गयी. फिलहाल दुकानदार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >