बिजली तार लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल, एक गिरफ्तार

SASARAM NEWS.नोखा थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में बिजली का तार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गये. वहीं पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

नोखा.

नोखा थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में बिजली का तार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गये. वहीं पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.जानकारी के अनुसार महाराजगंज गांव में बिजली के तार लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. घटना में एक पक्ष से प्रदीप चौधरी, मिनता देवी और सरोज कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से दिनेश चौधरी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा में भर्ती कराया गया, जहां डॉ मनोहर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के वादी मनोज चौधरी ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपित दिनेश चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस नजर रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >