मेयर व डीएम ने महिलाओं को समर्पित किये दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट

प्रत्येक पिंक टॉयलेट में महिला केयरटेकर व महिला सफाईकर्मी की तैनाती

सासाराम कार्यालय. शहर को एक साथ दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट को नगर निगम की मेयर काजल कुमारी व डीएम उदिता सिंह ने बुधवार को महिलाओं को समर्पित किया. शहर के अति व्यस्त स्थल धर्मशाला के समीप पुरानी जीटी रोड किनारे व दूसरा पोस्ट ऑफिस चौक के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का मेयर व डीएम ने फीता काट उद्घाटन किया. इन स्थलों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था होने से शहर के बाजारों में आने-जाने महिलाओं को सुविधा मिलेगा. वहीं, शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा. इन महिला शौचालयों में महिलाओं की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, माताओं की सुविधा के लिए फीडिंग पॉइंट, सुरक्षा के लिए गार्ड रूम की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. पिंक टॉयलेट में महिलाओं की सुविधा के अनुरूप पाश्चात्य (वेस्टर्न) व भारतीय शैली दोनों प्रकार की सीटें लगायी गयी हैं. स्वच्छता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पिंक टॉयलेट में महिला केयरटेकर व महिला सफाईकर्मी की तैनाती की गयी है. मौके पर नगर आयुक्त विकास कुमार, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, ललित भूषण रंजन, जफर हसन आदि अधिकारी व नगर निगम कर्मी उपस्थित थे. इस अवसर पर डीएम व मेयर ने कहा कि पिंक टॉयलेट की यह पहल महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानजनक, सुरक्षित एवं स्वच्छ सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. इससे न केवल महिलाओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा. नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की महिला हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >