नासरीगंज स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित बीआरजीएफ भवन में बिहार राज्य कार्यापलक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के आह्वान पर प्रखण्ड अध्यक्ष विष्णु कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस अवसर पर संगठन की मजबूती के लिए प्रखण्ड कार्यकारिणी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इसमें अजीत कुमार को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, निखिल कुमार को प्रखण्ड सचिव, सुषमा कुमारी को उपसचिव और पीयूष गौरव को मीडिया प्रभारी बनाया गया.
संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने पर बल
इस दौरान संगठन को मजबूत करने,कार्यपालक सहायकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हित में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया.सदस्यों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.सभी मनोनीत कमिटी के सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. कार्यकारिणी गठन के बाद सदस्यों ने संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा कार्यपालक सहायकों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई.मौके पर विभिन्न विभागों के कार्यापालक सहायकगण उपस्थित थे.
