सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल

Sasaram News : बिहार के दिनारा में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. दो जवान घायल और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए.

Sasaram News : थाना क्षेत्र के भानस गांव में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी मध्य निषेध विभाग, विक्रमगंज की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ईंट-पत्थर से किये गये हमले में एक महिला गृह रक्षक समेत दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, पुलिस की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों के शीशे और गेट क्षतिग्रस्त कर दिये गये. मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मध्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक आकाश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन के अनुसार, भानस गांव निवासी विनोद कुमार सिंह द्वारा शराब बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम उसके घर छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान 200 एमएल की एक शराब की बोतल और 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.

20-25 लोगों ने टीम को घेरकर शुरू कर दिया पथराव

छापेमारी के दौरान वहां पहले से मौजूद 20-25 लोगों ने टीम को घेर लिया और ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया. हमले में गृह रक्षक संख्या 123061 मुकेश कुमार के कमर, पेट और पीठ में गंभीर चोटें आयीं. वहीं, महिला गृह रक्षक संख्या 122935 सिमरन कुमारी के ललाट पर ईंट लगने से गंभीर चोट आयी और खून बहने लगा. उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आयी हैं. हमले में अन्य जवानों को भी चोट लगने की बात प्राथमिकी में कही गयी है.

दो स्कॉर्पियो के शीशे और गेट तोड़े

हमले के दौरान पुलिस की स्कॉर्पियो संख्या BR 03PJ-8014 का पिछला शीशा चकनाचूर कर दिया गया और पीछे का गेट भी तोड़ दिया गया. वहीं, दूसरी स्कॉर्पियो संख्या BR 03PA-005751 का बायां शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

दो आरोपित गिरफ्तार, घायलों को अस्पताल भेजा गया

गंभीर रूप से घायल जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, विक्रमगंज भेजा गया. वहीं, मौके से भानस निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र अंकित कुमार और राजदेव सिंह के पुत्र शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

20-25 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी

पुलिस ने इस मामले में 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार शर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >