दावथ में ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली ठप, उपभोक्ताओं का धरना
SASARAM NEWS.दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित मुहल्ले के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जर्जर था और 14 अप्रैल को पूरी तरह जल गया. इसके कारण उक्त मुहल्ले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
दावथ में ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली ठप, उपभोक्ताओं का धरना
नया ट्रांसफॉर्मर भी कुछ ही घंटों में जला, आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
सूर्यपुरा/दावथ.
दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महादलित मुहल्ले के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जर्जर था और 14 अप्रैल को पूरी तरह जल गया. इसके कारण उक्त मुहल्ले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दावथ महादलित मुहल्ले सहित आसपास के सैकड़ों घरों में फ्रिज, टीवी, कूलर और मोटर पंप बंद पड़े हैं. गिरते भूजल स्तर के बीच पानी की भी गंभीर किल्लत हो गयी है.ग्रामीण सत्येंद्र सिंह, सरोज कुमार, राजू लाल, भुअर कुमार, सरोज शैंडिक, अंगद कुमार, शशि भूषण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने आक्रोश जताते हुए दावथ स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर दावथ टाउन की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी और धरने पर बैठ गये. ज्ञात हो कि शनिवार को जले हुए ट्रांसफॉर्मर को हटाकर रिपेयर किया गया और 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, जो कुछ ही घंटों में फिर जल गया. इससे उपभोक्ताओं में और आक्रोश बढ़ गया है.समाचार लिखे जाने तक दर्जनों उपभोक्ता उपकेंद्र पर धरने पर बैठे हुए थे. उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वे वहां से नहीं हटेंगे. वहीं विभागीय जेइ ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.