रोहतास: एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल, 65 बालकों ने दिखाया दमखम

सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए 65 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।

Rohtas News : मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, न्यू स्टेडियम फजलगंज में रविवार को खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया. चयन प्रक्रिया में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 65 बालक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और संबंधित खेलों में दक्षता की जांच की गयी.

बास्केटबॉल और एथलेटिक्स में परखी गयी प्रतिभा

चयन ट्रायल के दौरान निर्धारित मापदंडों के आधार पर खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर परखा गया. बास्केटबॉल और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और प्रदर्शन का आकलन किया गया. खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि ट्रायल में कुल 65 बालक उपस्थित हुए. चयन प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों और खिलाड़ियों की खेल क्षमता के आधार पर पारदर्शी तरीके से की जा रही है. चयनित खिलाड़ियों को एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों की खेल क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जायेगा.

प्रशिक्षकों और कर्मियों ने निभायी अहम भूमिका

चयन ट्रायल को सफल बनाने में बास्केटबॉल प्रशिक्षक शशि प्रताप सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रानू कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरविंद सिंह, राकेश कुमार राय, प्रेम प्रकाश, संजू सिंह, विंध्याचल कुमार, प्रभात पाठक, सोनी कुमारी, पवन कुमार, कारण कुमार, शशि रंजन, अभिषेक कुमार, शशांक कुमार और अभिमन्यु कुमार समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.

फोटो कैप्शन 12बी: खिलाड़ियों को ब्रीफ करते विभाग के कर्मी व अन्य. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >