Lok Shikayat Nivaran: लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील के तहत प्राप्त 25 अपील आवेदनों पर शनिवार को जिलाधिकारी रोहतास ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान संबंधित लोक प्राधिकारियों से प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर मामलों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपस्थित पक्षों की समस्याओं और शिकायतों को विस्तार से सुना गया तथा नियमानुसार मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की गयी.
सुनवाई के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम और भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम उपस्थित रहे. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता बिक्रमगंज भी जुड़े. संबंधित लोक प्राधिकारियों ने मामलों से जुड़ी अनुपालन रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की.
कई शिकायतों का मौके पर हुआ निष्पादन
सुनवाई के दौरान शिवानंद पटेल, छोटेलाल प्रसाद, हरिशंकर सिंह, बुटन राम, लाल बाबू चौधरी, शुभम कुमार, विश्वमोहन प्रसाद, राम प्रमोद सिंह, संतोष कुमार, भरत सिंह, चांद चौबे, सूर्यवंशी चौहान, प्रभाकर कुमार और रामदर्शन पासवान समेत अन्य शिकायतकर्ताओं से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया.
संबंधित शिकायतों पर उपलब्ध अनुपालन प्रतिवेदन और पक्षकारों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गयी. वहीं शेष मामलों में लोक प्राधिकारियों को अगली निर्धारित तिथि पर अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
डीएम ने शिकायतों के निपटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित परिवादों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को लोक शिकायत निवारण व्यवस्था का समय पर लाभ मिल सके. अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
