सासाराम: DM के जनता दरबार में पहुंचे 112 मामले, फर्जी प्रमाणपत्र, उत्तराधिकार और मैरेज हॉल विवाद पर कार्रवाई के निर्देश

सासाराम में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं. डीएम ने त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. फर्जी प्रमाणपत्र, मैरेज हॉल खाली कराने और उत्तराधिकार प्रमाणपत्र लौटाने जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए.

Rohtas DM Janta Darbar : रोहतास के सासाराम स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

rohtas News : 112 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं. डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उत्तराधिकार प्रमाणपत्र लौटाने का मामला सीओ को भेजा

सासाराम शहर के गोपालगंज निवासी स्वर्गीय भगवान पांडेय के पुत्र तुलसी पांडेय ने मूल उत्तराधिकार प्रमाणपत्र वापस कराने के संबंध में आवेदन दिया. डीएम ने मामले के निष्पादन के लिए सासाराम के अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

मैरेज हॉल खाली कराने की शिकायत पर जांच

बिक्रमगंज निवासी मंजुलिका सिंह ने अपने मकान (मैरेज हॉल) को खाली कराने के संबंध में आवेदन दिया. इस मामले को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया.

फर्जी प्रमाणपत्र से बहाली की शिकायत पर जांच के आदेश

बिक्रमगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासी गोविंद राम ने प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज, बिलगंज में शिक्षा सेवक की कथित फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति की शिकायत की. डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >