Rohtas News : सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग) के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल 54 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं. डीएम ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया.
डीएम के समक्ष फरियादियों ने रखीं समस्याएं
जनता दरबार में शिल्पी कुमारी, मिथिलेश कुमार, दिनेश तिवारी, उमाकांत पाण्डेय, पिंकी रोमा लहेरी, संतोष कुमार सिंह, धनंजय कुमार, शंकर भगवान सिंह, रामनारायण चौधरी, शांति देवी, मनोज तिवारी, संतोष कुमार, सोनापति देवी, ब्रह्मदेव सिंह, देवनंदन चौधरी, देवंती देवी एवं कमलेश पाण्डेय सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं. फरियादियों ने अलग-अलग मामलों से संबंधित आवेदन देकर समस्या के समाधान की गुहार लगायी.
संबंधित अधिकारियों को जांच का निर्देश
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के पास भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर पात्र मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.
कई विभागों को भेजे गये आवेदन
फरियादियों के आवेदन उप विकास आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी डिहरी, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम, अंचल अधिकारी सासाराम, अंचल अधिकारी शिवसागर, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नोखा-सूर्यपुरा, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अधीक्षण अभियंता विद्युत डिहरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी विक्रमगंज एवं पुलिस अधीक्षक डिहरी रोहतास को भेजे गये.
त्वरित निष्पादन पर प्रशासन का जोर
जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने भी प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए आम लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही.
