दिनारा सड़क हादसा : सीएम के आदेश पर पांचों मृतकों के परिजनों को मिली 4-4 लाख की त्वरित सहायता

SASARAM NEWS.अनुमंडल अंतर्गत दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में मृत पांच लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित राहत प्रदान की गयी.

प्रतिनिधि, बिक्रमगंज

अनुमंडल अंतर्गत दिनारा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में मृत पांच लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित राहत प्रदान की गयी. अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रुपये का चेक तत्काल उपलब्ध करा दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मठिया (दिनारा) निवासी मृतक अशोक कुमार सिंह (पिता–स्व. अयोध्या सिंह) की पत्नी अनीता देवी को चेक सौंपा गया. इसी तरह मठिया निवासी मृतक रामेश्वर सिंह (पिता–स्व. शंकर सिंह) की पत्नी मीरा देवी और मठिया गांव के ही मृतक पिंटू सिंह (पिता–स्व. सरयू सिंह) की पत्नी मुन्नी देवी को सहायता राशि दी गयी. वहीं काराकाट प्रखंड के मिश्रवालिया गांव निवासी मृतक रंजीत कुमार (पिता–स्व. रामाश्रय महतो) के आश्रित उनके भाई प्रिंस कुमार को चेक प्रदान किया गया. साथ ही करगहर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी मृतक रामव्रत सिंह (पिता–चंद्रमा सिंह) की पत्नी रूबी देवी को करगहर अंचलाधिकारी की ओर से चार लाख रुपये का चेक दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौैके पर पहुंचे सीओ

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार और डीएसपी सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने तत्काल राहत पहुंचाने और अनुग्रह राशि शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया था. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक पत्र भी सामने आया, जिसमें सभी मृतकों के परिजनों को तुरंत सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन तेजी से सक्रिय हुआ और बिना विलंब के चेक वितरण सुनिश्चित किया गया. अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों तक अनुग्रह राशि पहुंचा दी गयी है तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था भी करायी जा रही है. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है. वहीं प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >