सासाराम: गुप्ताधाम में अंतिम सोमवारी पर वन-वे व्यवस्था, पनयारी घाट से एक रास्ते से जाएंगे श्रद्धालु

सावन की अंतिम सोमवारी पर गुप्ताधाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने की संभावना है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है. भीड़ नियंत्रण के लिए पनयारी घाट से एक-वे (वन-वे) मार्ग की व्यवस्था की जाएगी.

Sawan Somwari: सावन की अंतिम सोमवारी पर ऐतिहासिक गुप्ताधाम में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण से लेकर आवागमन तक की व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. शनिवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राज एवं वन पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार ने संयुक्त रूप से पनयारी घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुप्ताधाम पहुंचने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.

मौके पर एसडीओ सासाराम डॉ. नेहा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप, यातायात डीएसपी अमरकांत, प्रभारी एसडीपीओ गौरव कुमार यादव समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद थे.

चढ़ाई एक रास्ते से, वापसी दूसरे मार्ग से होगी

अंतिम सोमवारी पर गुप्ताधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पनयारी घाट से गुप्ताधाम जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को अलग-अलग दिशा में व्यवस्थित करने की योजना बनायी है. एक रास्ते से श्रद्धालु गुप्ताधाम की ओर चढ़ाई करेंगे, जबकि दूसरे मार्ग से नीचे लौटेंगे. इससे रास्ते में भीड़ का दबाव कम करने और आवागमन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी.

श्रद्धालुओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पनयारी घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली. श्रद्धालुओं से मिले फीडबैक के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.

भीड़ बढ़ने पर भी सुचारु रहेगा आवागमन

प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम सोमवारी पर आस्था के इस बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. भीड़ बढ़ने की स्थिति में भी आवागमन व्यवस्थित रहे और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से गुप्ताधाम पहुंचकर दर्शन कर सकें. इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >