रोहतास: काराकाट में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, अब ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा दूर

रोहतास जिले के काराकाट में राजकीय डिग्री कॉलेज का वेबकास्टिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया. राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण विद्यार्थियों को अब अपने प्रखंड में ही उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे. पहले चरण में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी.

Karakat Government Degree College Inauguration Rohtas : रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड के देव मार्कण्डेय गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत वेबकास्टिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया. इस दौरान बिहार के सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ शुभारंभ हुआ.

Rohtas News : मीण विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का लाभ

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुधांशु शेखर भास्कर ने बताया कि राज्य सरकार की पहल के तहत प्रत्येक प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

सरकार की पहल को बताया ऐतिहासिक

प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे राज्य में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलने से ग्रामीण युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे.

92 छात्रों ने कराया नामांकन

डॉ. भास्कर ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है. प्रथम चयन सूची में 113 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें से अब तक 92 छात्र-छात्राओं ने नामांकन करा लिया है. शेष चयनित अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जबकि दूसरी चयन सूची अभी प्रकाशित नहीं हुई है. सूची जारी होने के बाद आगे की नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

उद्घाटन समारोह में कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सुधांशु, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजित कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. सुधांशु शेखर भास्कर, गुंजेश कुमार सुमन, प्रो. संतोष कुमार भास्कर, आशीष कुमार पांडेय, किशू कुमार, विद्यांचल पांडेय (पूर्व बीआरपी) सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >