रोहतास में झाड़ी में मिला था युवक का शव, जांच में खुला हत्या का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

डेहरी में युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Rohtas News : रोहतास जिला के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में 18 जून को झाड़ी से बरामद 20-22 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी रौशन कुमार ने बिक्रमगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के विशुनपुर चट्टी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है.

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला हत्या का राज

एसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच की. इस दौरान ई-रिक्शा चालक विक्की कुमार की भूमिका संदिग्ध पायी गयी. पूछताछ और जांच के बाद पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिले.

एनीकट पर विवाद के बाद गमछे से घोंट दिया गला

पुलिस के अनुसार विक्की कुमार और उसका साथी मौला कुमार आपस में दोस्त हैं तथा अक्सर नशा करते थे. घटना के दिन दोनों मोटरसाइकिल से डेहरी के एनीकट पहुंचे थे. वहां रोशन कुमार भी मौजूद था. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर गमछे से रोशन कुमार का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

हत्या के बाद मोबाइल लेकर भागे आरोपित

हत्या के बाद दोनों आरोपित मृतक का मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

एक आरोपित को पहले, दूसरे को झारखंड से दबोचा

एसपी ने बताया कि विक्की कुमार को 5 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था. वहीं, दूसरे आरोपित मौला कुमार को पुलिस ने 9 अगस्त को झारखंड से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे भी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

घटना की जानकारी देते एसपी रौशन कुमार की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >