चार दिनों के अंदर डालमिया सीमेंट का होगा घेराव : पूर्व विधायक

Sasaram news. डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण, स्थानीय मजदूरों का शोषण, मुरली क्वायरी से उभरी पानी की दिक्कत एवं आसपास के लोगों को नौकरी नहीं देने के खिलाफ आंदोलन होगा.

फैक्ट्री के प्रदूषण, मजदूर के शोषण और क्वायरी के खिलाफ होगा आंदोलन फोटो -24- डालमिया सीमेंट फैक्ट्री का मुख्य गेट. प्रतिनिधि, अकबरपुर डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण, स्थानीय मजदूरों का शोषण, मुरली क्वायरी से उभरी पानी की दिक्कत एवं आसपास के लोगों को नौकरी न देकर बाहर के लोगों को नौकरी देने और क्वायरी से निकले हुए पत्थर की गिट्टी बनाकर दूसरे राज्य और जिले में ले जाकर सप्लाइ करने के विरोध में पूर्व विधायक ललन पासवान ने डालमिया का घेराव कर आंदोलन चार दिनों के अंदर करने का एलान किया. पूर्व विद्यालय ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बंजारी सूर्य मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं से तैयारी की समीक्षा करने के दौरान गुरुवार को उक्त बातें कहीं. साथ साथ बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर लोगों को जाने की व्यवस्थाएं एवं अधिक से अधिक पहुंचने पर चर्चाएं की गई. बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने डालमिया के द्वारा किए जा रहे कार्य कलापों से काफ़ी आक्रोशित थे और अपने नेता को कंपनी की करतूत गिनायी. ज्ञात हो कि कंपनी के द्वारा प्रदूषण इतने बड़े पैमाने पर फैलाई जा रही है कि लोग कैंसर से भी पीड़ित हो रहे हैं वहीं खेल मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ साथ मुरली क्वायरी में नियम के विरुद्ध जा कर अधिक खोदाई की जा रही है जिससे आस पास में पानी कि जटिल समस्या उत्पन्न हो गया है. दलित बस्ती के लोगों पर फैक्ट्री वालों को कोई ध्यान नहीं है ,वही स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दी जा रही है, ज्यादा बाहरी लोगों को रोजगार देने का कार्य हो रहा है. ये सब बातें लोगों ने रखी. इस अवसर पर ,मुखिया अली हसन,पूर्व मुखिया मृत्युंजय सिंह, बीडीसी दीपक कुमार, पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर वर्मा, रंजीत पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >