मिक्सर ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, एक की मौत, एक घायल

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के समीप रविवार की सुबह बक्सर रजवाहा तट, नोखा-नटवार पथ पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव का पंचनामा तैयार किया, घायल को सासाराम रेफर किया गया प्रतिनिधि, संझौली थाना क्षेत्र के अमेठी गांव के समीप रविवार की सुबह बक्सर रजवाहा तट, नोखा-नटवार पथ पर मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिक्सर ट्रक नटवार से नोखा की ओर जा रहा था. उसी समय नोखा से अमेठी गांव की ओर जा रहे दो साइकिल सवार युवकों में ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक की चपेट में आते ही एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए नोखा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष पूनम कुमारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि मृत और घायल युवक दोनों नोखा थाना क्षेत्र के डेरा गांव के निवासी हैं और चचेरे भाई बताये जा रहे हैं. मृतक डेरा गांव निवासी सीता राम पासवान का 30 वर्षीय पुत्र रमा कांत पासवान और घायल युवक सत्यनारायण पासवान का 25 वर्षीय पुत्र कालेंद्र पासवान है. थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रक को जब्त कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >